Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानून के रखवालों में शामिल नारी शक्ति का हुआ सम्मान
*देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत*
*महिला थाना प्रभारी विश्वा वर्मा*
*कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल*
*नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया*

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानून के रखवालों में शामिल नारी शक्ति का हुआ सम्मान

बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूज़िकल फाउंडेशन ( रजि.) जयपुर ग्रुप की बीकानेर शाखा ने (संरक्षक सुनील दत्त नागल) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बीकानेर शहर में कानून के रखवालों में पुलिस थानों में ड्युटी पर तैनात चार महिला थाना प्रभारियों और दो महिला पुलिस कर्मचारियों का नारी शक्ति मां (दुर्गा) के रूप में सम्मान किया गया। जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी सविता ढाल, नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया, महिला थाना प्रभारी विश्वा वर्मा, देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत सहित दो पुलिस कर्मचारियों का सम्मान के तौर पर मां दुर्गा माता की तस्वीर, मोतियों की माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ये जानकारी रविवार को बीकानेर शाखा के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

इस अवसर पर संस्था से जुड़े रामकिशोर यादव, बालिका योगिता भाटी, सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, किसन जोशी, देवेश भाटी और शाकिर चौपदार मौजूद रहे। सुनील दत्त नागल ने बताया कि ड्युटी के दौरान अदम्य साहस और शक्ति: जैसे माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया, वैसे ही आज की नारी हर क्षेत्र ( सेना, पुलिस, प्रशासन) में चुनौतियों का सामना कर रही है जो उनके असीम साहस को दर्शाता है। और कानून के रखवाले के तौर पर उनका सम्मान करना एक सभ्य समाज का कर्तव्य है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!