Bikaner Live

किसान की मौत के बाद हंगामा, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, अस्पताल ने दिए 20 लाख

जोधपुर के बासनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में किसान की मौत के बाद बिल को लेकर विवाद हो गया। बिश्नोई समाज के विरोध के बाद पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
जोधपुर। शहर के बासनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में किसान की मौत के बाद बिल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी के बाद मारपीट तक की नौबत आ गई।उपचार के दौरान हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार भोजाकोर निवासी किसान सुखराम बिश्नोई (70) को रविवार सुबह तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए बासनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ ने 12 हजार रुपए जमा करवाने के बाद इलाज शुरू किया और बाकी खर्च योजना में कवर होने की बात कही। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।

घटना के बाद बिश्नोई समाज के लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे मामला तूल पकड़ गया। बाद में पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में बातचीत हुई और सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!