Bikaner Live

स्व. जेठमल भाटी की स्मृति में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 5 अप्रैल को,  कैबिनेट मंत्री गहलोत ने किया पोस्टर विमोचन


बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय जेठमल भाटी की स्मृति में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का जयपुर में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा किया गया। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने केबिनेट मंत्री गहलोत को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 5 अप्रैल 2026 को बीकानेर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने स्व. जेठमल भाटी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नाम पर आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायी मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि बॉडीबिल्डिंग जैसे खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर अविनाश गहलोत फाउंडेशन के महेंद्र गहलोत, भाजपा नेता सांगीलाल गहलोत, हेमंत कच्छावा तथा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के उपाध्यक्ष गौरीशंकर भाटी आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!