Bikaner Live

खाजूवाला को मिली बड़ी सौगात: पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन और नए उपकेंद्र को हरी झंडी

रंग लाए विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयास, विधानसभा में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने जताई सहमति

बीकानेर, 10 मार्च। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है।

विधानसभा में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के विधायक के प्रस्तावों को स्वीकृति देकर खाजूवाला के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी।

विधायक डॉ. मेघवाल द्वारा राखी गई मांग पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने खाजूवाला के 25 केवाईडी के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। वहीं विधायक के प्रस्ताव पर ढाणी कुम्हारान में एक नवीन पशु उपकेंद्र खोलने की भी स्वीकृति दी।

विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि क्षेत्र में पशुपालकों की बड़ी संख्या को देखते हुए लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। विधानसभा में इसकी घोषणा होने से पशुधन और अधिक सुरक्षित होगा और पशुपालकों को राहत मिलेगी।

विधायक के प्रश्न पर पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 2 ब्‍लॉक वेटेरनरी हैल्‍थ ऑफिस, 2 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्‍सालय, 13 पशु चिकित्‍सालय एवं 65 पशु चिकित्‍सा उपकेन्‍द्र सहित कुल 82 पशु चिकित्‍सा संस्थाएं स्‍वीकृत हैं।

श्री कुमावत ने डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि डॉ. मेघवाल द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने पर खाजूवाला में एक पशु चिकित्सा उपकेंद्र व एक चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा।

इस पर विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल द्वारा 25 केवाईडी के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत तथा ढाणी कुम्हारान में एक नवीन पशु उपकेंद्र खोलने की मांग रखी, जिसे हाथोंहाथ स्वीकृत कर दिया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!