Bikaner Live

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में जिला प्रशासन और पुलिस का सघन तलाशी अभियान


बीकानेर। जिला पुलिस और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केंद्रीय कारागृह बीकानेर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों के पास किसी भी प्रकार की अवैध या निषिद्ध सामग्री की मौजूदगी की जांच करना था।

तलाशी अभियान पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर और तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नितिश कांत के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक डॉ अभिषेक शर्मा, सीओ सिटी अनुज डाल तथा प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ सदर अनुष्ठा कालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के तहत शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 7 बजे तक लगभग 85 से 90 पुलिस और आरएसी जवानों की अलग अलग टीमें बनाकर जेल परिसर में व्यापक तलाशी ली गई। टीमों ने कारागृह के सभी वार्डों, बैरकों और कैदियों की तलाशी अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से गहनता से की।

तलाशी अभियान के दौरान कैदियों के पास किसी भी प्रकार की निषिद्ध या अवैध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया और कैदियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। साथ ही कारागृह की समूची सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आकस्मिक तलाशी अभियान समय समय पर चलाए जाते हैं ताकि जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!