Bikaner Live

जनरेटर की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक और वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 27 मिनट पर सेक्टर नंबर 4 स्थित माया पब्लिक स्कूल के पास आरएस उत्सव कुंज भवन के बाहर खड़े जनरेटर से एक युवक करीब 40 हजार रुपये कीमत की बैटरी चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह जनरेटर भास्कर इलेक्ट्रिक का है, जिसका उपयोग शादी विवाह और अन्य आयोजनों में बिजली आपूर्ति के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मौके पर पहुंचा और जनरेटर से बैटरी निकालकर वहां से लेकर फरार हो गया।

घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में एक युवक जनरेटर से बैटरी निकालते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरलीधर व्यास नगर सहित शहर के कई इलाकों में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना चिंताजनक है और इससे चोरों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!