Bikaner Live

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज,विभिन्न संगठनों ने बढ़ाई सक्रियता

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज,विभिन्न संगठनों ने बढ़ाई सक्रियता

बीकानेर। आगामी हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियों को लेकर समिति के मुख्य कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए और धर्मयात्रा को भव्य बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। बैठक में कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास ने कहा कि धर्मयात्रा में बीकानेर की प्रत्येक बस्ती से हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिकाधिक लोगों को जोड़ें। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल वर्ष परिवर्तन नहीं, बल्कि नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संस्कृति के उत्सव का प्रतीक है तथा हिंदू नववर्ष की प्रत्येक तिथि अपने आप में एक उत्सव का स्वरूप लिए हुए है।

बैठक में विभाग प्रचारक विनायक जी ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्मयात्रा केवल एक साधारण यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की चेतना को जागृत करने और समाज में धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर धर्म के लिए आगे बढ़ता है, तब वह एक प्रकार का धर्मयज्ञ बन जाता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए प्रत्येक हिंदू का दायित्व है कि वह इस धर्मयात्रा में स्वयं भी शामिल हो और अपने परिवार, मित्रों तथा समाजजनों को भी इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित करे, ताकि धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश पूरे समाज तक पहुंचे। इस अवसर पर विभाग संघचालक टेकचंद बरडिया भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में राजमंदिर पैलेस में व्यापारिक संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, उपाध्यक्ष राजेश चुरा तथा महामंत्री भंवर पुरोहित ने व्यापारियों से धर्मयात्रा में सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर महामंत्री भंवर पुरोहित ने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारा सांस्कृतिक उत्सव है और समाज के सभी वर्गों को स्वप्रेरणा से अधिक से अधिक संख्या में धर्मयात्रा में भागीदारी करनी चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल की ओर से डी.पी. पच्चीसिया, निर्मल पारख, जयकिशन अग्रवाल, अनंत वीर जैन, वीरेंद्र किराडू, श्रीराम सिंगी तथा पारस डागा उपस्थित रहे और आयोजन के सफल संचालन में सहयोग का विश्वास दिलाया।

वहीं हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव द्वारा महानगर के सभी सातों नगरों की बैठक आयोजित कर मंच के कार्यकर्ताओं से धर्मयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन धर्मयात्रा में भाग लेकर इसे भव्य रूप दें। इस अवसर पर राजेंद्र किराडू, मुकेश, प्रदीप रूपावत, शुभम नारायण, सुनील हिमालय, नर्सिंग, योगेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क कर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में समिति की महिला शक्ति द्वारा भी विद्यालय स्तर पर संपर्क अभियान चलाया गया। चंद्रकला आचार्य ने महारानी स्कूल और सूरसागर स्कूल में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा के महत्व के बारे में बताया तथा यात्रा में अधिकाधिक सहभागिता और योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं में भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!