Bikaner Live

नये एफटीटीएच कनेक्शन के साथ 3500 का नया माडॅम फ्री

नये एफटीटीएच कनेक्शन के साथ 3500 का नया माडॅम फ्री, सरकारी कर्मचारीयों को किराये मे 10 प्रतिशत छूट,उपभोक्ता घर बैठे ही आसानी से नयी सेवाये प्राप्त कर सकेंगे

बीएसएनएल ने उपभोक्ताओ की सुविधाओं के लिए एआई आधारित 1800-4444 व्हाटसअप चैटबॉट सेवा शुरु की है जिसके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता धर बैठे हाई स्पीड फाईबर कनेक्शन की बुकिंग कर सकते है।
यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक श्री ओ.पी खत्री ने बताया कि  इसके फॉलो-अप मे बीएसएनएल द्वारा अपने सभी क्षेत्रो मे विशेष कैम्प/मेलो का आयोजन भी किया जा रहा है जहॉ पर उपभोक्ताओ को मौके पर ही एफटीटीएच कनेक्शन की बुकिंग एवं सेवाओ की जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है।

महाप्रबन्धक श्री खत्री ने बताया कि एफटीटीएच कनेक्शन के साथ ही उपभोक्ताओ को कई आकर्षक सुविधाए प्रदान की जा रही है जिनमे फ्री माडॅम, फ्री इंस्टालेशन, फ्री वाईस कालिंग सभी नेटवर्क पर  तथा टीवी चैनल एवं ओटीटी सेवायेे जैसे जी-5, सोनी टीवी और हॉटस्टार भी शामिल हैं  इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कर्मचारियों को बीएसएनएल एफटीटीएच सेवाये लेने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है, इसके लिए कर्मचारी को अपना परिचय पत्र/पे-स्लीप आदि उपभोक्ता सेवा केन्द्र मे फार्म के साथ जमा करवानी होगी।

चार धंटे के भीतर होगा बीएसएनएल से सम्बन्धित समस्या का निवारण

महाप्रबन्धक श्री खत्री ने बताया कि बीएसएलएल की सेवाये बेहतर बनाने के लिए शिकायत दर्ज होने के चार धंटे के भीतर फॉल्ट का निवारण करने का प्रयास किया जाएगा जिसे उपभोक्ताओ को  त्वरित व विश्वसनीय सेवा मिल सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!