Bikaner Live

गोपेश्वर बस्ती में बाली गणगौर महोत्सव का आयोजन


बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती में सोमवार को पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा के नेतृत्व में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ बाली गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गणगौर पर्व की परंपराओं का पालन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गणगौर के लोकगीत गाए और माता गणगौर की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ गवर की खोल भरी तथा माता का श्रृंगार कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी भी रचाई और एक-दूसरे को गणगौर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में माता गणगौर की सामूहिक आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की गई।

महोत्सव के दौरान क्षेत्र की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक लोक संस्कृति और गणगौर पर्व की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर डॉ. हर्षिता पुरोहित, योगेश नंदिनी, अर्चना रंगा, जस्सू देवी, वंदना व्यास, प्रियंका देवी, योगिता हर्ष, प्रेरणा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!