Bikaner Live

सारिका बिस्सा को हिंदी गौरव सम्मान

बीकानेर  15 मार्च। अंतराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच(दुबई) द्वारा हर साल राष्ट्र भाषा हिंदी  के प्रचार प्रसार एवं हिंदी  साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे रचनाकार, लेखक,शिक्षक,प्रकाशक,गीतकार,उद्घोषक किसी भी माध्यम से जुड़े
उन सभी हिंदी साहित्य प्रेमियों को हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित करते हैं जो साहित्य के क्षेत्र में हिंदी भाषा के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह सम्मान हिंदी भाषियों के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह हमें अपनी भाषा के लिए कुछ करने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच सीईओ नेहा शर्मा जी द्वारा हिंदी की विविध विधाओं में यह सम्मान प्रदान किया गया है। बीकानेर की बेटी सारिका बिस्सा जो वर्तमान में जयपुर निवासी है को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!