Bikaner Live

रवींद्र रंगमंच पर 18 मार्च को आयोजित होगा खाद्य सुरक्षा का मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण

बीकानेर, 16 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार आगामी 18 मार्च को बीकानेर में ‘मेगा फोस्टेक’ (FoSTaC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि रवींद्र रंगमंच सभागार में आयोजित होने वाले इस विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1000 प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के सफल संपादन हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार और राकेश कुमार गोदारा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*दो पारियों में होगा प्रशिक्षण, विभिन्न वर्गों की होगी भागीदारी:*
प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित किया गया है। प्रथम पारी (प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे) में खाद्य कारोबारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग छात्रों, शहरी एएनएम, जीएनएम और आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। द्वितीय पारी (दोपहर 2 से शाम 5 बजे) में मिड-डे मील से जुड़े स्कूल प्रतिनिधियों, ग्रामीण एएनएम, आशा सहयोगिनियों, सीएचओ और जीएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें डेयरी संचालक, होटल-रेस्टोरेंट, बेकरी, पापड़-भुजिया उद्योग और किराना स्टोर संचालकों सहित विभिन्न श्रेणियों के हितधारक शामिल होंगे।

*सुरक्षित खाद्य निर्माण और ‘रूको’ (RUCO) पर रहेगा विशेष जोर:*
नई दिल्ली से आए एफएसएसएआई (FSSAI) के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण, स्वच्छता नियमों, उचित रखरखाव और वितरण की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से उपयोग किए जा चुके खाद्य तेल के सही निस्तारण हेतु ‘रूको’ (Repurpose Used Cooking Oil) के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को फोस्टेक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण हेतु सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड या एम्प्लॉयी आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!