Bikaner Live

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बास नोखा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

नोखा:दिनांक 16 3 26 को स्थानीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बस नोखा में राष्ट्रीय सेवा योजना  प्लस टू के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर प्राचार्य श्रीमती संतोष चौधरी एवं उप्राचार्य श्री विष्णु दत्त सारस्वत ने किया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। सह प्रभारी श्रीमती राशि शर्मा के सानिध्य में स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया तथा इसके उपरांत स्वयं सेविकाओं ने शाला परिसर के समस्त कक्षा कक्षों व बरामदों  व छत की सफाई चार समूह में विभाजित होकर की छात्राओं ने अल्पाहार लिया तथा इसके उपरांत स्वयंसेविकाओं के लिए पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मध्य सत्र में स्वयं सेविकाओं ने भोजन ग्रहण किया ।आज भोजन में छोले पुरी व गुलाब जामुन परोसे गए भोजन व्यवस्था में श्रीमती कल्पना चौधरी  व श्रीमती सीमा स्वामी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया द्वितीय सत्र में सरकारी डिजिटल सेवाओं की जानकारी और डिजिटल पेमेंट प्रशिक्षण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया उप प्राचार्य श्री विष्णु दत्त सारस्वत व श्री मानाराम जी ने विभिन्न विभिन्न डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट का प्रशिक्षण व्यावहारिक रूप से दिया ।कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कमलजीत कौर ने आज के कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समस्त स्टाफ व स्वयं सेविकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!