
नोखा। नोखा के मूलवास ( सिलवा ) निवासी सेवा निवृत अध्यापक गाड़दान चारण के सुपुत्र मास्टर जयकरण चारण को हिंदी विषय में विद्या वाचस्पति PHD की शिक्षा क्षेत्र की सर्वोच्च गरिमामयि उपाधि प्राप्त करने पर पिछले 2 दिनों से बधाईयो का लगा तांता। विभिन्न संस्थाओं और समाज के व्यक्तियों ने साफ़ा ओडा कर, सोल पहना कर एवं भोज और अल्पाहार का आयोजन कर बधाई दी और सम्मान प्रकट किया।
इसी कड़ी में रविवार शाम तहसील परिसर स्थित श्री अकेश्वर महादेव परिवार की टीम द्वारा भी भगवान महादेव को विशेष मिष्ठान का भोग लगाया गया तत्पश्चात डॉक्टर चारण को साफा पहनाकर स्वागत किया गया और अल्पाहार का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में मंदिर व्यवस्थापक लालचंद उपाध्याय ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद दिया और टीम सदस्य दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, सुरेश झंवर, ललित चितलंगी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इंदरचंद मोदी, विजय मारू, ओमप्रकाश राठी सहित सभी ने बधाइयां दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉक्टर जयकरण चारण ने सभी का आभार प्रकट किया।





















