
नोखा यहां भारतीय हिंदू नव वर्ष शक्ति की आराधना चैत्र नवरात्रि के पावन महापूर्व के अवसर पर प्रथम दिन चैत्र प्रतिपदा को यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के तत्वाधान में नोखा की राठी स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक दोपहर 2:00 बजे से साय 6:00 बजे तक आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमयी श्री करणी कथा का शुभारंभ श्री गंगा गौशाला
के समीप श्री करणी मंदिर से हजारों की तादाद में सजी-धजी महिलाओं की विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ l
कथा की पूर्व संध्या 18 मार्च को तहसील परिसर स्थित श्री अकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथा के बैनर का विमोचन अकेश्वर महादेव परिवार की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान कथा वाचक मंहत डॉक्टर करनी प्रताप सिंह (एमबीबीएस), मंदिर व्यवस्थापक लालचंद उपाध्याय, नोखा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भुरा, दिनेश सिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, सुरेश झंवर, ललित चितलंगी, ओमप्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक इंदरचंद मोदी, मदन जोशी, जयकरण चारण, पूनम झंवर आदी उपस्थित रहे। कथा के प्रथम दिवस वर्षा के कारण कलश यात्रा का आयोजन विलंब से हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचते ही मां करणी के जयकारो से पूरा वातावरण करणीमय हो गया। कथा से पूर्व गायक कलाकार किन्नू बन्ना द्वारा मां करणी के भजनों की प्रस्तुति से हजारों की तादाद में उपस्थित भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथावाचक डॉक्टर करणी प्रताप सिंह ने मां करणी जी की आरती की इससे पूर्व उन्होंने मां करणी के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि कल 20 मार्च को करणी जन्मोत्सव मनाया जाएगा छोटी बालिकाओं व बालकों के साथ लेकर आना। पंडाल में टोपियो की वर्षा की जाएगी। माईक संचालन जयकरण चारण ने बताया कि नोखा में मां करणी की यह दूसरी कथा हो रही है इससे पूर्व गत वर्ष सितंबर में कथा हुई थीl कथा के बाद प्रसाद वितरण व चाय की व्यवस्था की गई थी l




























