Bikaner Live

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर संपन्न

नोखा:दिनांक 20.3 .26 को स्थानीय विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बस नोखा में राष्ट्रीय सेवा योजना  प्लस टू के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम व
अंतिम दिवस की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर प्राचार्य श्रीमती संतोष चौधरी एवं उप्राचार्य श्री विष्णु दत्त सारस्वत  व आमंत्रित श्री हरिसिंह परिहार व रिटायर्ड CBEO श्री राजेंद्र सिंह परिहार
ने किया। प्रथम सत्र में स्वयं
सेविकाओं ने सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। सह प्रभारी श्रीमती राशि शर्मा के सानिध्य में स्वयं सेविकाओं ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया तथा इसके उपरांत स्वयं सेविकाओं ने शाला परिसर के समस्त कक्षा कक्षों व बरामदों  की सफाई की ।छात्राओं ने अल्पाहार लिया तथा इसके उपरांत  शिविर में आमंत्रित शिक्षा से जुड़े श्री हरिसिंह परिहार तथा रिटायर्ड सीबीईओ श्री राजेंद्र सिंह परिहार ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्र सेवा को  सर्वोपरि रखते हुए जीवन में आगे बढ़ ते रहने का संदेश दिया।मध्य सत्र में स्वयं सेविकाओं ने भोजन ग्रहण किया । श्रीमती कल्पना चौधरी  ने स्वयं सेविकाओं को हस्त शिल्प सीखने  तथा उसे अपने जीवन में रोजगार के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया।  उप प्राचार्य श्री विष्णु दत्त सारस्वत व श्री मानाराम जी ने स्वस्थ जीवन शेली अपनाने तथा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।शिविर केअंत में स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कमलजीत कौर शिविर के सात दिनों के कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समस्त स्टाफ व स्वयं सेविकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!