Bikaner Live

करनी माता मंदिर के पूर्व अध्यक्ष भगीरथ सोनी को दी गई श्रद्धांजलि


बीकानेर। जस्सूसर गेट बाहर करनी माता मंदिर से जुड़े पूर्व अध्यक्ष श्री भगीरथ जी सोनी के निधन पर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार उनका निधन 18 मार्च को हुआ था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

मंदिर के वर्तमान में अध्यक्ष आनन्द सोनी ने बताया कि स्वर्गीय भगीरथ जी सोनी ने करनी माता मंदिर के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, मंदिर के पूर्व अध्यक्ष चौथ सिंह पुरोहित  बताया कि भगीरथ जी मां करनी के अनन्य भक्त थे और उनका जीवन समाज सेवा और भक्ति का उदाहरण रहा। उनकी स्मृतियां सदैव सभी के दिलों में जीवित रहेंगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चांद रत्न भाटी ,महावीर कुमार सहदेव, गोरधन सोनी, गणेश महाराज (पुजारी), विजय कुमार चांडक, सूरज डावर, पुखराज जी कांटा, रेवती रमण कांटा, राजेंद्र जी, धरम जी, मूलचंद, मूलचंद मंडाण, अशोक, किशन, पुरुषोत्तम एवं चंद्रप्रकाश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!