Bikaner Live

श्री वीर हनुमान वाटिका शास्त्री नगर मेंं
दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव 1 व 2 अप्रैल को

बीकानेर, 27 मार्च। शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव एक व दो अप्रेल को होगा। सचेतन झांकियों के साथ विशाल भक्ति संगीत संध्या, श्रृंगार व पूजन के कार्यक्रम हनुमान जयंती के दिन दो अप्रेल को शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में होगा।
श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि लगातार 30 वर्ष आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। मंदिर में साफ, सफाई, रंग रोगन व आकर्षक सजावट तथा अधिकाधिक भागीदारी के लिए घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे है। नगर के प्रमुख मंदिरों, चौराहों में बैनर, होर्डिंग लगवाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित आसाराम ओझा के नेतृत्व में शास्त्री नगर, ड्यूप्लेक्स कॉलोनी, पवनपुरी आदि स्थानों के वाशिंदों की सक्रिय भागीदारी से नवरात्रि व रामनवमी पर वीर हनुमान जी महाराज की सौम्य, चमत्मकारी प्रतिमा पर सिन्दूर से अभिषेक, श्रृंगार, हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड तथा दुर्गा शप्त शती का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि एक अप्रेल बुधवार को सुबह सात बजे आरती, सुबह साढ़े आठ बजे अभिषेक, शाम चार बजे से सात बजे तक सुन्दरकांड का पाठ, शाम साढ़े सात बजे आरती, उसके बाद सवामणी का भोग लगाया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अप्रेल को शाम सात बजे हनुमानजी की मूर्ति का श्रृंगार व भव्य आरती तथा उसके बाद हिन्दुस्तान की लोकप्रिय कलाकारों की ओर से शाम सात बजे भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!