Bikaner Live

गणगौर उत्सव_2026 व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक
soni



डागा चौक स्थित महेश्वरी महिला समिति कार्यालय महेश भवन में महिला समिति बीकानेर की एक बैठक का आयोजन किया गया l महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया देवी राठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आज की बैठक आगामी 4 अप्रैल 2026 शनिवार को आयोजित महिला समिति के वार्षिक उत्सव गणगौर उत्सव 2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक रखी गई l अध्यक्ष महोदया ने बताया कि कार्यक्रम धनपत राय मार्ग स्थित नरसिंह भवन में शाम 5:00 बजे से आयोजित होगा।
स्थानीय बीकानेर महिला समिति की निर्वतमान सचिव चंद्रकला कोठारीतथा उपसचिव रेनू झंवर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की बैठक से पूर्व आयोजित बैठक में समिति की संरक्षिका महोदय द्वारा अलग-अलग कमिटियां बनाकर जो जिम्मेदारियां सोप गई थी उनके बारे में अध्यक्ष महोदया ने पुनः आज सभी सदस्यों से कार्यक्रम संबंधी रिपोर्ट प्राप्त की और बैठक में बताया कि लगभग सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है तथा जो कुछ व्यवस्थाएं बाकी है वह भी अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी। समिति की सलाहकार प्रभारी अंजलि झंवर तथा संगीता बिनानी ने भी कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि गणगौर उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सदैव की तरह महिला समिति की ओर से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा जिसमें महिलाओं के लिए विशेष रूप से राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता तथा घूडला सजावट प्रतियोगिता तथा बच्चों के लिए कार्यक्रम से पूर्व गणगौर संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता होगी जिसका निर्धारित समय एक घंटा रहेगा तथा यह प्रतियोगिता दो वर्गों में जिसमें प्रथम वर्ग 5 से 9 वर्ष तथा द्वितीय वर्ग 10 से 14 वर्ष तक की आयु के लिए रहेगा। गणगौर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता संबंधी संपूर्ण सामग्री अपने साथ स्वयं लामीहोगी जिसमें कार्ड शीट तथा कलर भी शामिल होंगे
महिला समिति की हाल ही में चयनित सांस्कृतिक मंत्री अंजलि चांडक तथा उषा लड्ढा ने बताया कि गणगौर उत्सव 2026 का मुख्य आकर्षण उसे दिन प्रस्तुत होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेगी जिसमें न केवल माहेश्वरी समाज की महिलाएं बल्कि समाज के नन्हे नन्हे बाल कलाकार एवं किशोर आयु वर्ग कि युवक एवं युवतिओं को भी अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु सदैव की तरह एक सुसज्जित मंच प्रदान किया जाएगा। अंजू लोहिया एवं माया चांडक के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल पिछले एक सप्ताह से ऊषा लड्ढा, अंजलि चांडक तथा अनुभा बागड़ी के नेतृत्व में स्थानीय महेश भवन में चल रही है।
बीकानेर माहेश्वरी मेला समिति संगठन प्रभारी रेखा लोहिया ने कार्यक्रम संबंधित बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए निरंतर जहां एक और सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार किया जा रहे हैं वही महिला समिति की सभी सदस्य समिति की ओर से निमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित करने का प्रयास जारी रखे हुए हैं। सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से पूर्व मां का गवरजा की सवारी भी निकल जाएगी जिसमें बैंड एवं ताशों की मधुर के साथ महिलाएं नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
गणगौर उत्सव 2026 कार्यक्रम की सभी व्यवस्था में जहां एक और महिला समिति बीकानेर की सभी सदस्याओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है वही व्यवस्था में मुख्य रूप से श्रेया देवी राठी,अंजू लोहिया, संतोष राठी, अंजू लड्ढा,अनीता बागड़ी, हेमलता मोहता,कंचन राठी,विभा बियानी,निशा झंवर, माया चांडक,अंजली झंवर,अनुभा बागड़ी, अंजलि चांडक, सीमा चांडक, उषा लड्ढा, रेखा लोहिया आदि सभी व्यवस्था में सक्रियता से कार्यरत है।
निवेदक—अनुभा बागड़ी
सचिव बीकानेर महेश्वरी महिला समिति।
9460611848

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!