Bikaner Live

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर की बैठक, पोस्टर का विमोचन किया गया
soni


बीकानेर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी एवं संगठन विस्तार के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया।
बैठक की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर देश के विकास में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण अधिनियम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ देश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है।
वहीं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की महिलाओं के लिए सम्मान और अधिकारों का नया द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा और वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुमन शेखावत, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक मंजूषा भास्कर, सरोज प्रजापत, पूजा मोहता, मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, आशा आचार्य, इंदिरा व्यास, सुधा आचार्य, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, राजश्री कच्छवाह, स्वाति छाजेड़, सरिता आंचलिया, चांद शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिनियम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!