Bikaner Live

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर – अपूर्वा सिंह चौहान
soni

बीकानेर। भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान ने आज भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी को मुख्यधारा की राजनीति में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
अपूर्वा सिंह चौहान ने कहा कि “नारी शक्ति का सम्मान ही देश का स्वाभिमान है” और इसी भावना के साथ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम देशभर में उत्साह का वातावरण बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसके लागू होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे नीति-निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर जो विश्वास जताया है, उसी का परिणाम है कि आज महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं के आशीर्वाद और समर्थन से ही मोदी सरकार निरंतर जनहित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी साकार होगा, जब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं ‘लखपति दीदी’ संकल्प का भी उल्लेख किया।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह पिछले कई दशकों में किसी अन्य सरकार ने नहीं दिए।
प्रेस वार्ता में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!