Bikaner Live

पूर्व पार्षद फिर बने जरूरतमंद का सहारा

पेश की मानवता की मिसाल


बीकानेर। देश में हर एक नागरिक के लिए शिक्षा मूल अधिकार है लेकिन फिर भी बहुत से बच्चे आज स्कूल और शिक्षा से इसलिए वंचित हो जाते है। क्योंकि उनके पास पढऩे के लिये साधन नहीं होते। पर आज भी बहुत से नेक दिल लोग ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोडऩे का जरिया बन ही जाते है। ऐसे ही नेक दिल लोगों में से एक है पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई। जिन्होंने एक बिन बाप की बेटी को पढऩे का हौसला प्रदान किया। सरकार के बेटी पढ़ाओं की संकल्पना को साकार करते हुए विश्नोई ने सुमन नाम की बालिका को न केवल स्कूल की नई किताबें मुहैया करवाई। बल्कि उसकी स्कूल फीस भी देकर उसे बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने का आशीर्वाद दिया। बता दे कि सुमन के पिता की आठ माह पूर्व मृत्यु हो गई। परिवार में आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण वह आगे अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। लेकिन दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर कुछ बनने की चाह रखने वाली सुमन ने अपनी पढ़ाई नियमित करने के उद्देश्य से पूर्व पार्षद से संपर्क साधा और अपनी आप बीती बताई। जिसे सुन पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत सुमन को दसवीं की किताबों का पूरा सेट व कॉपियों दिलवा  दी और सुमन को आश्वस्त किया कि अगर उसे पढ़ाई के लिये किसी प्रकार की आवश्यकता पड़े तो जरूर बता दें। विश्नोई हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिये आगे रहते है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!