Bikaner Live

जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया

जयंती की पूर्व संध्या पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया


बीकानेर। मित्र एकता सेवा समिति द्वारा सोमवार की शाम को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी क़ादरी ने बताया कि समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भारतीय संविधान निर्माता,महान समाज सुधारक, सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर बताया। इस अवसर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जीनगर बताया कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के भी बहुत बड़े हिमायती थे। समिति उपाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन पिछड़े वर्गों के उत्थान में लगा दिया। वह दलितों, शोषित और पिछड़ों की आवाज बन गए। इस अवसर पर एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य,खेमेन्द्र जीनगर, शाकिर हुसैन सहित आदि ने बाबासाहेब की प्रतिमा माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!