Bikaner Live

मिठाई के कारखाने में लगी मची अफरा तफरी

बीकानेर /जस्सूसर गेट के बाहर डॉक्टर श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल के पास रामकिशन हलवाई मिठाई के कारखाने दोपहर को अचानक आग लग गई जैसे ही आग लगी तब मोहल्लेवासी तथा कारखाने के कर्मचारी और डॉक्टर श्याम अग्रवाल के स्टाफ ने आग बुझाने का अपने स्तर पर प्रयास किया और पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना की गई ।थोड़ी देर के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कर्मचारी अशोक फिरोज तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया । कांग्रेस शहर के पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत खुद आग बुझाने में लग गए हुए थे तथा श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल का स्टाफ व रामदेव गहलोत ,चंद्र प्रकाश गहलोत, सूरज आचार्य आदि ने अपने प्रयास से आग बुझाने में तत्परता दिखाई और कारखाने के अंदर रखा हुआ सामान बाहर करवाया और मौके से सिलेंडर को हटाया गया ।

आग से नुकसान का अभी तक पता नहीं लगा है लेकिन आग लगने का भी पूरा पता नहीं लगा कि किस कारण आग लगी लेकिन जहां तक प्रथम दृष्टि में यह लग रहा है कि कारखाने के ऊपर बचे हुए तेल,घी के पिंपो ,डिब्बे टीन को इक्कठा किया गया था जिसके नीचे भट्टी चल रही थी और ऊपर आग पहुंची जिससे टीन में बचे हुए तेल में आग लग गई और देखते ही देखते आप पूरे कारखाने में फैल गई ।

आग बुझाते यशपाल गहलोत

आग पर काबू पाने के बाद यशपाल गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगे

पुलिस जांच कर रही है तथा मौके पर मलिक को बुलाया गया है समय रहते आग पर काबू पा लिया यह सबसे बड़ी बात रही वरना बड़ी हानि हो सकती थी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!