Bikaner Live

बीकानेर में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 143 आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर, 22 अप्रैल।जिले में संगठित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ बीकानेर पुलिस द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस व्यापक कार्रवाई में जिले भर में एक साथ दबिश और चेकिंग अभियान चलाते हुए कुल 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाए गए इस अभियान के तहत 331 पुलिसकर्मियों की 78 टीमों ने 424 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 85 स्थायी वारंटी और मफरूर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 4 इनामी अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की।

अभियान के दौरान विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए 33 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 13.476 किलोग्राम हेरोइन, 24.980 किलोग्राम डोडा पोस्त, 775 ग्राम अफीम, 139 ग्राम गांजा और 17,650 रुपये नकद बरामद किए गए।

आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई करते हुए 8 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 90 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। अन्य मामलों में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विशेष रूप से गजनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2022 से फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया। वहीं देशनोक थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 3 इनामी आरोपियों को भी पकड़ा गया, जिन पर प्रत्येक पर 2,500 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!