Bikaner Live

नोखा की मुमुक्षु सुश्री कविता बोथरा सहित 4 मुमुक्षु कल लेंगी दीक्षा –
इन्द्रचन्द मोदी

नोखा। धर्म नगरी नोखा में नोखा के वयोवृद्ध समाज सेवी एवं राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के संरक्षक करणीदान बोथरा की सुपोत्री एवं श्रीपाल- सुधादेवी की सुपुत्री व राजकीय जिला अस्पताल नोखा के प्रभारी डा० सुनील कुमार बोथरा की भतीजी मुमुक्षु सुश्री कविता बोथरा सहित 4 मुमुक्षुओं सुश्री विनुषी भंडारी इंदौर, मुमुक्षु सुश्री यश्वी जैन जयपुर व मुमुक्षु सुश्री एकता कांटेला देशनोक (बीकानेर) की जैन भगवती दीक्षा 1008 आचार्य भगवन श्री रामलालजी महाराज के श्रीमुख कमल से बीकानेर जिले में नोखा के सुजानगढ़ रोड़ स्थित बागड़ी शिव मंदिर परिसर में आज गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:45 बजे होगी। अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी मंत्री गजेंद्र पारख, दिनेश उपाध्याय ने कहा कि जैन समाज में ऐसी महान आत्माएं संसार के भौतिक सुख सुविधाओं को छोड़ मुक्ति पथ पर बढ़ रही हैं। पढ़े लिखे साधन सम्पन्न जैन समाज में अमूल्य रत्नों का होना जैन समाज में गर्व की बात है। इन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भौतिकता, विलासिता, पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहा है वही अध्यात्मता की ओर बढ़ना, संयम पथ स्वीकार करना बहुत बड़ा साहसिक एवं आश्चर्यजनक कठिन कार्य है। सब सुख सुविधाओं के बावजूद वैराग्य या दीक्षा यह कांटों भरा मार्ग जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करना दृढ़ मनोबल, गुरु भक्ति एवं हलुकर्मी आत्मा का परिचायक है। आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। नोखा में संत, सतियों का समागम नोखा को अनोखा बना रहा है। हजारों की तादाद में नर नारी इस महनीय विलक्षण जैन भगवती दीक्षा के साक्षी होंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!