Bikaner Live

श्रद्धांजलि अर्पित में बीकानेर में 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान



बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर शहर में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक बीकानेर बंद रखने का आह्वान किया गया है।

मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अग्रवाल का व्यापार एवं उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आकस्मिक निधन से न केवल व्यापारिक वर्ग बल्कि पूरे शहर को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और व्यापारिक नेतृत्व के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

मंडल ने सभी व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें। साथ ही, दोपहर 2 बजे तक शहर में पूर्ण बंद रखकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का आग्रह किया गया है।

इस दौरान आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा। मंडल ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!