Bikaner Live

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 3 मई से श्रीमद् भागवत कथा, बैनर का विमोचन


बीकानेर।जस्सुसर गेट स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बड़ा मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का इस वर्ष 3 मई से 10 मई 2026 तक भव्य आयोजन होगा। कथा के बैनर का विमोचन शुक्रवार को मंदिर परिसर में किया गया।

मंदिर व्यवस्थापक व पूर्व पार्षद श्याम सुन्दर चाण्डक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर की पारम्परिक कथा है, जिसका आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। इस बार कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री पुरुषोत्तम जी व्यास ‘मीमांसक’ द्वारा किया जाएगा।

कथा का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। आठ दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा।

श्याम सुन्दर चाण्डक ने बताया कि कथा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने, जलपान व पार्किंग की समुचित व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। कथा के दौरान प्रतिदिन आरती व प्रसाद वितरण भी होगा।

कथा विवरण
स्थान: श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, बड़ा मंदिर, जस्सुसर गेट, बीकानेर 
तिथि: 3 मई से 10 मई 2026 
समय: दोपहर 12:30 से सायं 6:00 बजे तक 
वक्ता: पं. श्री पुरुषोत्तम जी व्यास ‘मीमांसक’ 
संपर्क: श्याम सुन्दर चाण्डक, व्यवस्थापक

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!