Bikaner Live

बीकानेर में ‘अफसर बिटिया’ पहल: बेटियों को सिविल सेवा के लिए मिलेगा मार्गदर्शन, 5 मई से बैच शुरू


बीकानेर। शहर के ऑलिव इंस्टिट्यूट ने बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए “अफसर बिटिया” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बेटियों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए मंच प्रदान करना है, जो आर्थिक या पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर जाकर कोचिंग नहीं कर पातीं, लेकिन बड़े लक्ष्य हासिल करने का जज्बा रखती हैं।
संस्थान के अनुसार, इस पहल के तहत छात्राओं को अनुभवी आईएएस और आरएएस अधिकारियों द्वारा नियमित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर लेखन अभ्यास, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज और वास्तविक जीवन पर आधारित केस स्टडीज के माध्यम से परीक्षाओं की व्यापक तैयारी कराई जाएगी, ताकि छात्राएं प्रतियोगी माहौल में खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें। ऑलिव इंस्टिट्यूट ने बालिकाओं के लिए विशेष छूट की भी व्यवस्था की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं भी इस अवसर का लाभ उठा सकें। संस्थान का मानना है कि यह अभियान बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।“अफसर बिटिया” बैच की शुरुआत 5 मई 2026 से होगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्राओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!