Bikaner Live

देश में गौ हत्या बंद करने व गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को विशाल रेली लाहोटी चौक नोखा से

नोखा। देशव्यापी आहवान पर पूरे देश में 27 अप्रेल 2026 को गौ सम्मान आहवान अभियान के तहत नोखा की गंगा गौशाला में गौशाला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बनवारीलाल डेलू की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कार्यकारिणी व गौशाला की सत्संग मंडली के अनेको नर नारी गौभक्त उपस्थित रहे। बनवारीलाल डेलू, वासूदेव तिवाड़ी सहित वक्ताओं और श्री गंगा गौशाला कार्यकारिणी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जिस गाय को “माँ” की संज्ञा दी गई है उस गौमाता की हत्या हो रही है और उसे कोई सम्मान नहीं मिल रहा है। हमारे सनातन धर्म में गौमाता में 33 कोटी देवी देवताओं का निवास माना गया है। लेकिन वर्तमान में राज्यों व देश में गौ माता दुःखी हैं । राजस्थान हाई कोर्ट व हैदराबाद हाई कोर्ट द्वारा गाय का राष्ट्रीय पशु घोषित करने व गौवध पूर्णतः बन्द करने व गौ वध करने वालों को आजीवन कारावास की सजा की सिफारिस के बावजूद केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा कार्य वाही नहीं की जा रही है। इस गूंगी बहरी सरकारों को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए अब देश भर में साधू संतो व आम लोगो को संघर्ष के लिए सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ रहा। प्रथम चरण में पूरे देश भर सभी तहसीलों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, और मुख्य मंत्रीयों के नाम ज्ञापन दिये जायेंगे। नोखा में 27 अप्रैल 2026 सोमवार को लाहोटी चौक से प्रातः 11 बजे विशाल रेली के रूप में सकिर्तन करते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन दिया जाएगा । गौशाला समिति व साधू-संतों ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!