Bikaner Live

महानंद पर्यावरण विकास समिति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

बीकानेर। आचार्य महानंद पर्यावरण विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय मंगल चंद जोशी परिवार एवं रोटरी क्लब बीकानेर टाउन के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश चुरा ने फीता काटकर किया। इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जोशी ने 100 से अधिक मरीजों की आंखों की गहन जांच की और आवश्यक परामर्श व दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाईं।

शिविर को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें गणेश आचार्य, रामकुमार आचार्य, नथमल गहलोत, अशोक आचार्य, सत्यनारायण व्यास, रामदेव आचार्य, संतोष आचार्य, आनंद आचार्य, नमामि शंकर आचार्य, गोपाल मास्टर, ओम पुरोहित, शिवकुमार आचार्य, विजय कुमार जोशी और गिरिराज जोशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!