Bikaner Live

व्यास कॉलोनी में ’’श्री माताराणी साड़ी, लेहंगा व सूट’’ के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ

बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी में साइंस पार्क के पास ( 2 ई-142) श्री माता राणी ज्वैलर्स (एम.आर.जे) के नये प्रतिष्ठान ’’श्री माताराणी साड़ी, लेहंगा व सूट’’ के नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश, सुख, सम्पति व समृद्धि की देवी महालक्ष्मी, धन के देव कुबेर तथा वास्तु व अन्य लोक व गृह देवी देवताओं के पूजन वंदन से शुरू हुआ।
प्रतिष्ठान की संचालक मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार कड़ेल महिला समूह की श्रीमती पुष्पा, शर्मिला,नेहा, प्रिया, जागृति, ऋतु, वर्षा व पूजा के साथ सुरेश, शरद, भारत, श्री श्याम व गोविंद ने  देवी देवताओं का पूजन करवाया तथा सभी अतिथियों व ग्राहकों का सत्कार, अभिनंदन किया। श्रीमती पुष्पा व नेहा ने बताया कि सभी अतिथियों व ग्राहकों को तुलसी का पौधा व राधा कृष्ण की शुद्ध चांदी की प्रतिमा का फ्रेम प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बीकानेर में यह अपने आप में पहला साड़ी, लेहंगा व सूट का शो रूम है जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों की प्रसिद्ध व प्रचलित साड़ियां वाजिब मूल्य पर प्रदान की जाएगी। इसमें बनारस, कोलकाता, सूरत  आदि स्थानों की प्रमुख है। रोजमर्रा उपयोग के साथ शादी, सगाई व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए हस्तशिल्प की अनूठी साडियां , लेहंगा व सूट उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के सुरेश व शरद कडेल सोनी ने बताया कि मांगलिक कार्यों में सोने, चांदी, हरी-मोती तथा कुंदन ज्वैलरी के साथ अब नूतन फैशन आकर्षक रंगों व डिजाइनों के साड़ी व सूट मिलने से महिला ग्राहकों को अधिक मन पसंद को पूरा करने का मौका मिलेगा।
——–

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!