Bikaner Live

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर बच्चों व युवाओं की जांच व परामर्श


बीकानेर, 25 अप्रैल। जयनारायण व्यास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास ’’स्माइल केयर डेंटल एंड इम्पान्ट implant सेंटर’’ में शनिवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों व युवतियों के साथ वृद्ध महिलाओं की संख्या अधिक थी। अधिकतर रोगी दांत में कीड़ा लगने, चीस चलने तथा दांतों के असहनीय दर्द के रोगी शामिल थे। सभी रोगियों की जांच व परामर्श दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय व डॉ.अविशा मिढ्ढा ने दिया। सभी के दांतों का एक्सरे किया गया तथा जरूरतमंद रोगियों को दवा,टूथ पेस्ट व ब्रुश निःशुल्क प्रदान किया गया। उदासर की युवती मुस्कान मेघवाल, पारीक चौक की सोनम, व वरिष्ठ नागरिक श्रीमती देवी मिढ्ढा सहित सभी ने शिविर को उपयोगी व सार्थक बताया तथा दोनों दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम राय व डॉ.अविशा मिढ्ढा के व्यवहार व सेवाओं की सराहना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!