Bikaner Live

आईओसीएल के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन
soni

मॉक ड्रिल के दौरान प्लांट में एयर स्ट्राइक व उससे गैस टैंकरों में लगी आग पर पाया काबू

आपातकालीन परिस्थितियों में सभी टीमों के समन्वित प्रयासों का किया गया परीक्षण
बीकानेर, 25 । इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के बीछवाल स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शनिवार को जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया।  जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार किए गए इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपात स्थिति विशेष रूप से आगजनी एवं औद्योगिक दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारियों एवं संबंधित एजेंसियों की तत्परता का मूल्यांकन करना था।

जिला कलेक्टर ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एयर स्ट्राइक व उससे गैस टैंकरों में लगी आग को बुझाने व आपदा प्रबंधन तैयारियों का अभ्यास किया गया। जैसे ही सायरन बजाया गया, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित निकासी मार्गों से सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान किया। फायर सेफ्टी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाने के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग किया।

एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने बताया कि मॉक ड्रिल में आग बुझाने में सफलता प्राप्त करने के साथ साथ घायलों को रेस्क्यू करने व उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। मॉक ड्रिल में प्लांट के फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ साथ नगर निगम,चिकित्सा, एसडीआरएफ,सिविल डिफेंस, स्काउट व गाइड, एनसीसी व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा दल द्वारा मौके पर ही राहत कार्य किया गया।

मॉक ड्रिल में यह भी परखा गया कि किस प्रकार विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए न्यूनतम समय में स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।

आईओसीएल के इंडेन गैस प्लांट के सीनियर प्लांट मैनेजर श्री भैरू दान बारहठ ने बताया कि मॉक ड्रिल में प्लांट के फायर फाइटिंग सिस्टम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। प्लांट की टीम  ने रेस्क्यू करने, साइट क्लीयरेंस करने व घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। ऑल क्लियर का सायरन बजाया गया। मॉक ड्रिल में नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड और चिकित्सा विभाग की 2 एंबुलेंस ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम सिटी श्री रमेश देव, एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, नायब तहसीलदार श्री बृजलाल शर्मा,सब इंस्पेक्टर श्री सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम, पटवारी श्री राकेश डूडी, नगर निगम की अग्निशमन टीम समेत, पुलिस, बम डिस्पोजल टीम,सिविल डिफेंस, एनसीसी, स्काउट, गाइड, होमगार्ड के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!