Bikaner Live

भाजपा नेताओं ने बंगाल-असम जीत का मनाया जश्न
श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर मिठाई खिलाकर जताई खुशी

बीकानेर, 4 मई।
पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं सरकार बनने की खुशी में रविवार को भाजपा नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर एकत्रित होकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पार्टी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताया।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की विकासपरक नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
जश्न कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा, देवेंद्र तंवर, सलीम जोईया एवं अमित चोपड़ा उपस्थित रहे। सभी ने मिठाइयां खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!