
बीकानेर l पिछले चार दिनों से पारीक मोहल्ला में पानी की भयंकर किल्ल्त के साथ सिवरेज मिक्स गंदा पानी आने से घर घर में उल्टी, पेटदर्द से सभी परेशान है l
मौके पर मौजूद भा ज पा नेता राम किशोर तिवाड़ी ने बताया की नया शहर टंकी वाले नथूसर वालों का नाम लेते है और नथूसर के अधिकारी नयाशहर वालों का नाम लेते है, कोई भी जनहित में जिम्मेवारी लेना नहीं चाहता, पोपा बाई के राज में कोई धणी धोरी नहीं है l
मौजूद भीड़ ने आक्रोश के साथ बताया कि घर घर में लोग गंदे पानी से बीमार हो रहे है और 80/900 रूपये दे कर टेंकर से पीने का पानी मंगवा रहे है, त्राहि त्राहि मची है ❗














