Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल पर मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर-पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा ग्रुप-डी कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा दीप्ति गोविल की उपस्थिति में समारोह आयोजित*

मंगलवार (05.05.26) को उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर मण्डल द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ऑफिसर्स क्लब, बीकानेर में लेवल 1 कर्मचारियों के सम्मान में  एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति गोविल एवं उपाध्यक्षा श्रीमती सुषमा यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
संगठन की अध्यक्षा श्रीमति दीप्ति गोविल ने बताया कि रेलवे में विभिन्न विभागों के लेवल- 01 के कर्मचारी पूर्ण रूप से समर्पित होकर परिश्रम करते हुए रेल के पहिये को आगे बढ़ाने का काम करते हैं तथा हम सभी आज के इस अवसर पर इन सभी का सम्मान करते हैं।
अध्यक्षा ने आगे बताया कि लेवल 1 के कर्मचारियों को अपनी कठोर मेहनत से  अर्जित धन के प्रबंधन हेतु महिला कल्याण संगठन द्वारा Punjab National Bank (PNB) के अधिकारियों  को आमंत्रित किया गया है, जिसमें  गजेंद्र चौधरी (डीजीएम एवं सर्कल हेड, बीकानेर),  राजेश यादव (मुख्य प्रबंधक, मार्केटिंग)   आदि  अधिकारियों ने उपस्थित होकर कर्मचारियों को उचित वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती सुषमा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि लेवल 1 के  कर्मचारी रेलवे की रीढ़ हैं और उ.प.रे.महिला कल्याण संगठन मजदूर दिवस के अवसर पर लेवल 1 के कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है।

कार्यक्रम के दौरान महिला समिति की सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन के सदस्य एवं काफी संख्या में रेलवे के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!