Bikaner Live

मंडल अस्पताल लालगढ में विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 


विश्व अस्थमा दिवस  पर बीकानेर रेल मंडल के अंतर्गत मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के प्रथम मंगलवार को मनाया जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार के निर्देशन में मंडल अस्पताल लालगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा कैरेज एवं वैगन, लालगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश माँझी ने  बताया कि इस दौरान  कर्मचारियों को अस्थमा रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाती है  तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया है।
इस शिविर कार्यक्रम में मंडल अस्पताल के डी.ई.ई. मूलचंद शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अस्थमा के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर उपचार लेने की सलाह दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर कैरेज एवं वैगन, लालगढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की बी.पी. एवं शुगर की जांच की गई।
अस्थमा दिवस पर बीकानेर मंडल के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें
कर्मचारियों एवं आमजन को अस्थमा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना एवं अस्थमा जैसी बीमारी के प्रति सही जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!