Bikaner Live

पेंशनरों की समस्या समाधान हेतु कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर 7 मई 2026 गुरुवार को



नोखा । निदेशक पेंशन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार व अतिरिक्त निदेशक पेंशन एव पेंशनर्स कल्याण विभाग बीकानेर के आदेशानुसार पैशनरों की परिवेद‌नाओं के निवारण हेतु जिला कोष कार्यालय बीकानेर में 7 मई 2026 गुरुवार को शिविर का आयोजन होगा। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी व नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास ने उक्त जानकारी देते हुए सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि किसी भी पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की कोई, समस्या हो तो शिविर में उपस्थित होकर समाधान करवा लेवे। आयोजित होने वाले शिविर में पेंशनर्स अपनी परिवेदनाओं जैसे पारिवारिक पेंशनर्स के P.P.O. में जन्मतिथि का निर्धारण, नाम संशोघन, पेंसन संशोधन, बकाया ऐरियर भुगतान आदि समस्याओ का निराकरण करवा लेवे। अथवा पेंसन अपनी परिवेदनाओं को पेंशनर समाज या उपकोषाधिकारी के माध्यम से भिजवा सकते है। मोदी व व्यास ने कहा है कि कुछ पारिवारिको के पेंशनरों के PPO में उमर का अंकन नही होगा PPO  चेक कर लेवे ओर जी  पारिवारिक पेंशनर के PPO में ऊमर अंकन नहीं है तो वो 12 सितम्बर 2008 से पूर्व का कोई प्रमाण अथवा उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी सपत पत्र पेश करके PPO में उम्र दर्ज करवाना आवश्यक है PPO ऊमर दर्ज नही होने पर ऊमर के हिसाब से बढ़ने वाली पेंसन नहीं बढ़ेगी। दोनो ने शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने व प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!