Bikaner Live

पीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भ

उचित स्थान व उचित समय पर दी गई सेवा श्रेष्ठ पुण्यदायी : डॉ. बीएल खजोटिया
राहगीरों के लिए वरदान साबित हो रही शीतल जल सेवा : डॉ.एलके कपिल
बीकानेर। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में शीतल जल सेवा का शुभारम्भ किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि ट्रोमा विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल खजोटिया, सीएमओ डॉ. एलके कपिल, राजकुमार मौसूण द्वारा जल सेवा का उद्घाटन किया गया। शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. बीएल खजोटिया ने कहा कि वर्षों से शीतल जल सेवा प्रदान कर रही श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की टीम व भामाशाहों को साधुवाद है जो उत्साह के साथ इस पुण्यकार्य में जुटे हुए हैं। डॉ. खजोटिया ने कहा कि ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी का दौर रहता है, इस दरम्यान जल सेवा की महत्ता भी बढ़ जाती है। उचित स्थान और उचित समय पर दी गई सेवा ही श्रेष्ठ सेवा होती है। डॉ. एलके कपिल ने कहा कि पीबीएम में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में जल सेवा राहतभरी साबित होती है। संस्थान के संजय लावट व जानकीरमण मिश्रा ने बताया कि स्व गायत्री देवी की पुण्य स्मृति में गंगाशहर निवासी राजकुमार मौसूण, लक्ष्मण मौसूण, बद्रीनारायण मौसूण, पवन मौसूण, कोमल मौसूण, नीरज मौसूण, मोहित मौसूण द्वारा जलसेवा की गई। द्वारा जल सेवा की गई। गौरतलब है कि श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा मर्दाना विभाग के समक्ष गंगा द्वार शीतल जल सेवा का विगत 13 अप्रेल 2026 को एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा शुभारम्भ किया गया था। दोनों स्थानों पर रोजाना सैकड़ों कैम्पर जल सेवा से हजारों लोगों की प्यास बुझ रही है। संस्थान के अध्यक्ष श्याम सोनी ने बताया कि विगत 18 वर्षों से पीबीएम में निरन्तर शीतल जल सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके साथ कैंसर पीडि़तों के लिए रैन-बसेरा भी संचालित है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!