Bikaner Live

छत्तरगढ़ के नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 14 मई को


छतरगढ़ निवासी भोमिया दादा आसुरामजी सोनी( मांडण) की प्रेरणा से इनके पुत्र भोजराज जी सोनी के द्वारा नवनिर्मित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम 10 मई से शुरू होंगे। युवा समाजसेवी राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की दादाजी आसुरामजी जी की प्रेरणा से छतरगढ़ में एकमात्र श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज के मंदिर का कार्य काफी लंबे समय से चल रहा था, जो अब पूर्ण रूप से तैयार हुआ है। श्री सिद्धी विनायक गणेश मन्दिर रावला चौक, काली माता मन्दिर के पास छत्तरगढ़ में 10 मई को प्रातः 9:15 से पूजन व 13 मई को 8:15 बजे भव्य शोभायात्रा-नगर परिक्रमा की जाएगी एवं इसी दिन रात्री  भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जागरण में मयंक शर्मा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 14 मई 8:15 बजे यज्ञ अनुष्ठान होगा, 11:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वहीं दोपहर 12:15 बजे महा-आरती प्रसाद वितरण होगा। महेंद्र जी सोनी ने स्वर्णकार समाज समेत सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना की है कि इस कार्यक्रम में आकर श्री सिद्धि विनायक गणेश जी महाराज का दर्शन सपरिवार आकर करें। मंदिर निर्माणकर्ता घड़साना हाल छत्तरगढ़ निवासी भोजराज जी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि देव तुल्य पिताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से हमें मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, हमारे कस्बे में एकमात्र सबसे बड़ा यह गणेश जी महाराज का मंदिर होगा यहां सभी जाति समाज के लोग गणेश जी के दर्शन लाभ ले सकेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने स्वर्णकार समाज के बधूवों से अपील की है कि इस शुभ अवसर पर छतरगढ़ पहुंचकर विनायक जी महाराज के दर्शन करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!