Bikaner Live

रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रमुख शासन सचिव से की मुलाकात

रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने का रखा प्रस्ताव : श्याम पंचारिया
बीकानेर, 9 मई।
आज बीकानेर सर्किट हाउस में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने प्रमुख शासन सचिव एवं राजस्थान रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा से शिष्टाचार मुलाकात कर परिवहन विभाग एवं रोडवेज बस स्टैंड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण, यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं में विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा रोडवेज बस स्टैंड का विकास रेलवे स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ किए जाने का प्रस्ताव रखा।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है, ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का आधुनिक एवं व्यवस्थित विकास होने से आमजन को राहत मिलेगी तथा शहर की छवि भी बेहतर होगी।
प्रमुख शासन सचिव एवं रोडवेज चेयरमैन भवानी सिंह देथा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण एवं आईटी जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!