Bikaner Live

नवाह्न पारायण पाठ की शुरुआत 16 को शोभायात्रा से, हुई साड़ी वितरण

नवाह्न पारायण पाठ की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं उत्साहित, साड़ी लेने टोलियों में पहुंची महिलाएं 17 मई से नृसिंह सत्संग उद्यान में शुरू होंगे नवाह्न पारायण पाठ, 16 मई को निकलेगी शोभायात्रा बीकानेर। मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से पुरूषोत्तम मास में 17 मई से होने वाले नवाह्न पारायण पाठ से पहले निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को गुरुवार को साड़ियां वितरित की गई‌। नृसिंह सत्संग उद्यान में शाम पांच बजे से ही महिलाओं की टोलियां उत्साह के साथ पहुंचना शुरू हो गई। शाम साढ़े छह बजे सुधा आचार्य, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, कंचन राठी, साहित्यकार कृष्णा आचार्य और अशोका सोनी आदि ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। साड़ी वितरण कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महिलाएं पूरे कार्यक्रम के दौरान स्व अनुशासित और उत्साह से लबरेज रही। अब ये महिलाएं 16 मई को निकलने वाली शोभायात्रा में एक कलर की साड़ियां पहने सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार से कथास्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंचेगी। बसों की रहेगी निशुल्क व्यवस्था नवाह्न पारायण पाठ में दूरस्थ इलाकों से पहुंचने वाले लोगों के लिए आयोजन समिति की ओर से बसों की व्यवस्था की गई है, जो पूर्णतया निशुल्क है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा सहित राजेन्द्र पुरोहित और बलभद्र व्यास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर आदि जगहों से लोगों के आने की स्वीकृति अभी तक मिल चुकी है। उनके ठहरने की व्यवस्था कथास्थल के सामने की गई है। 15 मई को शाम को 7 बजे सुंदरकांड पाठ मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक की ओर से विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित नृसिंह सत्संग उद्यान में 15 मई को सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। शाम 7 बजे शुरू होने वाले सुंदरकांड पाठ नरेश पुरोहित एंड पार्टी के पाठी करेंगे। सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार सजाया जाएगा। विदित रहे कि यहीं पर 17 मई से नवाह्न पारायण पाठ जोधपुर के सुशील आसोपा एंड पार्टी करेगी। पाठ 25 मई तक दोपहर 2 से 7 बजे तक किए जाएंगे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!