Bikaner Live

सीलिएक रोग जागरूकता शिविर

बीकानेर, 14 मई डॉ. श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल में आज _‘सीलिएक रोग जागरूकता शिविर’_ का आयोजन किया गया। जयपुर के नियो क्लिनिक से प्रसिद्ध बाल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एवं हेपेटोलॉजिस्ट *डॉ. मोहित कुमार वोहरा* के मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। 

डॉ. वोहरा ने अभिभावकों व बच्चों को सीलिएक रोग के निदान – एंडोस्कोपिक ड्यूओडिनल बायोप्सी, ग्लूटेन फ्री डाइट व उसके पालन के फायदों की जानकारी दी। बच्चों के दैनिक प्रबंधन से जुड़े अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दिए। 

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ *डॉ. महेश कुमार शर्मा* ने डाइट व पोषण से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की। *डॉ. श्याम अग्रवाल* ने बताया कि बीकानेर में हर माह के तीसरे गुरुवार को नियमित बाल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी OPD, डॉ. वोहरा द्वारा आउटरीच क्लिनिक के रूप में उपलब्ध रहेगी। 

शिविर में सीलिएक बच्चों के लिए चित्रकला व माताओं के लिए ग्लूटेन-फ्री रेसिपी प्रतियोगिता हुई। सर्वश्रेष्ठ 5 बच्चों व 5 माताओं को डॉ. वोहरा द्वारा सम्मानित किया गया। 

बीकानेर के गणमान्य नागरिक व पैरामेडिकल-नर्सिंग स्टाफ ने भाग लेकर जागरूकता प्रसार में सहयोग किया। 

उद्देश्य: विकास अवरोध, लंबे दस्त, पेट दर्द व कब्ज जैसे लक्षणों वाले बच्चों में सीलिएक रोग के प्रति जागरूकता फैलाना। शिविर सफल व सार्थक रहा। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!