Bikaner Live

पीएम मोदी के आह्वान और कानून मंत्री अर्जुनराम की प्रेरणा से महावीर रांका ने ईंधन बचत का दिया संदेश


ईवी कार खरीदी, सप्ताह में एक दिन नो कार डे और संडे ऑन साइकिल का लिया संकल्प


बीकानेर। ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान के बाद देशभर में बदलाव की एक लहर दिखाई देने लगी है। देशहित की बात खुद से शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा सहित अनेक मंत्रियों व जन प्रतिनिधियों ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती करते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया जा रहा है। बदलाव की इसी शुरुआत में गुरुवार सुबह केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की और बीकानेर रेलवे स्टेशन से ईरिक्शा पर सवार होकर अपने निवास पहुंचे। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से प्रेरित होते हुए ईवी कार खरीद कर ईंधन बचाने का संदेश दिया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने रांका के प्रयास को सराहते हुए देशनोक से उदयरामसर तक ईवी कार में सफर किया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि शुरुआत खुद से हो के संदेश को पूरा करते हुए उन्होंने न केवल ईवी कार खरीदी बल्कि सप्ताह में एक दिन नो कार डे के रूप में मनाने, का संकल्प लिया। इसके साथ ही संडे ऑन साइकिल के तहत रविवार को एक घंटे साइकिल के उपयोग का संकल्प लिया तथा जन-जन से अपील भी की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!