Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया


बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज 15 मई 2026 को करुणा टीम, स्काउट एवं गाइड तथा समस्त शाला परिवार द्वारा अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कब मास्टर श्री रमेश कुमार मोदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा परिवार के महत्व एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार ही व्यक्ति को प्रेम, संस्कार, अनुशासन एवं सहयोग की सीख देता है।

प्रधानाध्यापक श्री हनुमान छींपा ने वर्तमान समय में परिवार के साथ समय बिताने एवं आपसी संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। करुणा प्रभारी श्री सौरभ बजाज ने कहा कि परिवार से ही हमें सम्मान, सेवा भावना, जिम्मेदारी एवं अपनत्व जैसे संस्कार प्राप्त होते हैं।

अंत में विद्यार्थियों ने “मजबूत परिवार ही मजबूत समाज और राष्ट्र की नींव हैं” का संदेश देते हुए सभी को परिवार में प्रेम एवं एकता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!