Bikaner Live

जिला कलेक्टर ने शोभासर जलाशय का किया निरीक्षण

बीछवाल में आज देर रात और शोभासर में परसों सुबह पहुंचेगा पानी

जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने सोमवार प्रातः जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने नहरबंदी के पश्चात शोभासर और बीछवाल जलाशय में पानी की आवक के बारे में जाना।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में आज (सोमवार) रात बारह से तीन बजे के बीच पानी पहुंचने की संभावना है। वहीं शोभासर में परसों सुबह पानी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेड स्टॉक से पेयजल सप्लाई की जा रही है तथा अगले दो दिनों तक आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारी आईजीएनपी अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!