Bikaner Live

रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर एवं बोबास स्टेशनों पर ठहराव


रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन), झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) एवं जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर प्रतिदिन रेलसेवा का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर तथा जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी का बोबास स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 22981, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा दिनांक 19.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22982, श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा दिनांक 22.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 22997, झालावाड सिटी- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) रेलसेवा दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 22.50 बजे आगमन एवं 22.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22998, श्रीगंगानगर-झालावाड सिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) रेलसेवा दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 04.38 बजे आगमन एवं 04.40 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 20.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन एवं 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 19.05.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 17.02 बजे आगमन एवं 17.04 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 59629, जयपुर-फुलेरा प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 19.05.26 से बोबास स्टेशन पर 20.34 बजे आगमन एवं 20.35 बजे प्रस्थान करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!