Bikaner Live

भगत की कोठी-लूनी रेलखण्ड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य

रेलसेवाएं रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा भगत की कोठी-लूनी रेलखण्ड पर सालावास-बासनी-भगत की कोठी स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा तथा जोधपुर-फुलेरा रेलखण्ड के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य हेतु जोधपुर-मऊ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 20.05.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य 02 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!