Bikaner Live

सुनीता मौर्य को डॉक्टरेट उपाधि अवार्ड


राजनीति विज्ञान विभाग की शोधार्थी सुनीता मौर्य को आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय  बीकानेर द्वारा “गाँधी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में राजनीति में आध्यात्मिकता :एक आलोचनात्मक अध्ययन” विषय पर  पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। सुनीता मौर्य ने अपना शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अफरोज अहमद के निर्देशन में अपना शोध कार्य संपूर्ण किया है। शोध के दौरान सुनीता मौर्य के चार शोध पेपर यूजीसी केयर जनरल्स और पीयर रिव्यू जर्नल  में प्रकाशित  हुए हैं। सुनीता मौर्य को पीएचडी की डिग्री अवार्ड होने पर आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के सभी संकाई सदस्यों ने बधाई दी है। सुनीता मौर्य के पिता श्री हरिनारायण मौर्य रिटायर्ड डिप्टी एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो एवं पति डॉ सत्यनारायण जाटोलिया एसोसिएट प्रोफेसर रसायन शास्त्र विभाग राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर  ने भी प्रसन्नता व्यक्त  की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!