Bikaner Live

राम  जन्मोत्सव के तहत श्रद्वालुओं ने खुशियां,बधाईयां बांटी

बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में चल रहे श्री नवाह्न परायण पाठ के दूसरे दिन राम  जन्मोत्सव के तहत श्रद्वालुओं ने खुशियां मनाई। इस दौरान राम जन्म की बधाई गीत गाएं गये। वहीं प्रसाद का वितरण किया गया। कथा का  वाचक जोधपुर के पं गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा ने संगीतमय चौपाईयों के माध्यम से राजा दशरथ द्वारा संतों और मुनियों की सलाह से  पुत्रेष्टि यज्ञ करवाना,यज्ञ के प्रभाव से अग्निदेव का खीर/चरु लेकर प्रकट होना और राजा दशरथ को उसे रानी कौशल्या,सुमित्रा और कैकेयी को  देने के लिए सौंपना,माता कौशल्या के गर्भ से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का,भरत का माता कैकेयी से तथा लक्ष्मण व शत्रुघ्न का माता सुमित्रा  के गर्भ से जन्म लेना,प्रभु के बाल रूप की सुंदर लीलाओं का वर्णन और ऋ षियों-मुनियों को राक्षसों द्वारा सताए जाने पर भगवान का राम अवतार  के वास्तविक उद्देश्य को पूरा करने की ओर बढऩा के प्रसंग सुनाएं। जिस पर श्रद्वालु झूम उठे। सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को सती द्वारा भगवान राम की परीक्षा सहित अनेक प्रसंग सुनाएं जाएंगे। इस मौके पर बलभद्र व्यास,सुरेश कोठारी,कांशीराम माली,रामकिशन व्यास,नरेश पुरोहित,विक्रम पुरोहित,चन्द्रशेखर श्रीमाली,भंवर पुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!